वाराणसी, नवम्बर 30 -- वाराणसी। गंगा किनारे लाल घाट पर कई जानवरों के शव किनारे पड़े हैं। मढ़ से उठती दुर्गंध हवा के साथ गायघाट तक आ रही है। नमामि गंगे गंगा विचार मंच के जिला संयोजक शिवम अग्रहरि ने समस्या के निराकरण के लिए नगर निगम के कई अधिकारियों को फोन लगाया, लेकिन नहीं उठा। निगम के कर्मचारियों से बात की गई तो उनका कहना है कि यह कार्य पशु चिकित्साधिकारी देखते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...