पटना, जनवरी 30 -- गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में लालकिले पर 31 जनवरी तक आयोजित भारत पर्व में बिहार पर्यटन के स्टॉल पर अत्याधुनिक वर्चुअल रियलिटी (वीआर) तकनीक के माध्यम से बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थलों का डिजिटल दर्शन कराया जा रहा। बिहार की पहचान सुपर फूड मखाना झांकी, पारंपरिक बिहार फूड स्टॉल और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने देशभर से आए पर्यटकों का ध्यान खींचा है। शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार, बिहार पर्यटन स्टॉल पर लगाए गए वीआर सेट के जरिए दर्शकों को बोधगया, नालंदा, राजगीर, वैशाली, पावापुरी, वाल्मीकि नगर और मधुबनी जैसे ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों की 360 डिग्री वर्चुअल यात्रा कराई जा रही है। इस तकनीक के माध्यम से बिहार की विरासत और पर्यटन संभावनाओं को जिस आधुनिक अंदाज में प्रस्तुत किया गया है, वह खासकर युवाओं और विदेशी सै...