नई दिल्ली, नवम्बर 1 -- दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले पर शनिवार पहली बार दिल्ली स्थापना दिवस "मेरी दिल्ली मेरा देश" थीम के साथ भव्य रूप से मनाया गया। शिक्षा एवं खेल विभाग और डीटीटीडीसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में दिल्ली की सांस्कृतिक विविधता, खानपान और ऐतिहासिक गौरव एक मंच पर सजाया गया। उपराज्यपाल वीके सक्सेना, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, शिक्षा मंत्री आशीष सूद और पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा सहित कई हस्तियां उपस्थित रहीं। शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि दिल्ली केवल महानगर नहीं, भारत की आत्मा है। 1947 में पंजाब से आए लाखों शरणार्थियों को सरदार पटेल ने यही भरोसा दिलाया था कि 'दिल्ली आपकी भी है'। आज यही शहर हर राज्य के उत्सव को रोज़ अपनाता है।उन्होंने बताया कि 25 वर्षों में पहली बार इतना भव्य आयोजन हुआ, जिसमें 8 राज्यों के स्था...