लाल किले पर डिमना झील को मिला स्थान
जमशेदपुर, अगस्त 19 -- डिमना झील को नई दिल्ली के लाल किले में आयोजित 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त हुई और इसके सम्मान में एक दर्शक दीर्घा का नाम रखा गया। यह जमशेदपुर के लिए बड़ी उपलब्धि है। भारत सरकार ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के अंतर्गत देश भर की 25 प्रमुख झीलों के नाम पर दर्शक दीर्घाओं का नामकरण किया है, जो भारत की समृद्ध जल विरासत और संरक्षण के महत्व को दर्शाता है। आठ दशक से अधिक समय से डिमना झील महज एक दर्शनीय स्थल से कहीं अधिक रही है। यह जल सुरक्षा का एक महत्वपूर्ण स्रोत, एक पारिस्थितिक धरोहर और शहर के जिम्मेदार संसाधन प्रबंधन के साथ दीर्घकालिक संबंधों का प्रतीक रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.