गया, नवम्बर 11 -- नई दिल्ली के लाल किला परिसर के पास हुए बम धमाके में 13 लोगों की मौत से पूरा देश शोकाकुल है। इस हृदयविदारक घटना पर बोधगया मंदिर प्रबंधन समिति (बीटीएमसी) ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। मंगलवार को महाबोधि मंदिर के गर्भगृह में बीटीएमसी की सचिव डॉ. महाश्वेता महारथी, वरीय भिक्षु डॉ. मनोज, भिक्षु चालिंदा सहित अनेक श्रद्धालुओं ने मृतकों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए भगवान बुद्ध से प्रार्थना की। इसके बाद बटर लैंप हाउस में समस्त प्राणियों के कल्याण हेतु दीप प्रज्वलन और सामूहिक सुत्तपाठ किया गया। भिक्षुओं के सुत्तपाठ ने शांति, करुणा और अहिंसा का संदेश दिया। सचिव डॉ. महारथी ने कहा कि यह हमला न केवल निर्दोषों पर, बल्कि पूरी मानवता पर प्रहार है। बोधगया की पवित्र भूमि से सदैव विश्व शांति, करुणा और सह-अस्तित्व...