नई दिल्ली, अगस्त 29 -- शाओमी अपने नए Xiaomi 18 Fold और टैबलेट को सितंबर की शुरुआत में होने वाले एक इवेंट में लॉन्च करेगा। दरअसल, कंपनी अब Xiaomi Pad 9 Series टैबलेट को लॉन्च करने की तैयारी में है, और अब एक लेटेस्ट लीक से टॉप-ऑफ-द-लाइन मॉडल के बारे में कुछ खास जानकारी सामने आई है, जिसे कथित तौर पर Xiaomi Pad 9 Pro Max कहा जा रहा है। लीक में कहा गया है कि टैबलेट में सॉफ्ट-लाइट ऑप्शन के साथ 13 इंच की स्क्रीन होगी और यह आकर्षक लाल रंग में आएगा। अपकमिंग टैबलेट में क्या-क्या खास होगा चलिए बताते हैं...टैबलेट में 1TB तक स्टोरेज खबरों के मुताबिक, इंजीनियरिंग सैंपल में 8GB रैम है, जबकि रिटेल वर्जन में 16GB तक रैम और 512GB या 1TB स्टोरेज का ऑप्शन मिलेगा। इसकी बैटरी 10000mAh से ज्यादा की है और यह 120W अडैप्टर को सपोर्ट करती है; साथ ही, टैबलेट का वजन ...