शाहजहांपुर, जून 22 -- उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने सोमवार को नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर लाल इमली चौराहे से घंटाघर एवं स्टेशन जाने वाले मार्ग को पूरी तरह बंद किए जाने पर आपत्ति जताई। व्यापार मंडल के अध्यक्ष सचिन बाथम के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि लाल इमली चौराहे से घंटाघर होते हुए स्टेशन जाने वाला मार्ग शहर की प्रमुख सड़कों में से एक है। यह भी पढ़ें- लाल इमली से घंटाघर रोड बंद होने पर व्यापारियों ने दिया ज्ञापनव्यापारियों की समस्याएँ इस मार्ग पर पुलिया निर्माण कार्य पिछले कई दिनों से चल रहा है, जिसके चलते पूरी सड़क बंद कर दी गई है। इससे क्षेत्र की दुकानदारी पूरी तरह प्रभावित हो गई है और व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। व्यापारियों का कहना है कि सड़क बंद रहने ...