पटना, मार्च 20 -- राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने देशवासियों और खासतौर से मुस्लिम भाइयों को जुमा- तुल- विदा की मुबारकबाद दी है। शुक्रवार को जारी बयान में राजद नेताओं ने कहा कि रमज़ान के इस आखिरी जुमे की बरकतें आपकी जिंदगी में खुशियां लेकर आए और अल्लाह की रहमत और करम से आपका हर दिन खुशियों से भरा रहे। कहा कि इस दिन अल्लाह से रहमत, सुकून और गुनाहों की माफी मांगी जाती है।‌ यह दिन रमज़ान की विदाई और ईद की दस्तक का संदेश है‌। सांसद डॉ. मीसा भारती, प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदानंद सिंह, उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, अली अशरफ फातमी, डॉ. कांति सिंह, जयप्रकाश नारायण यादव, भोला यादव, सैयद फैसल अली, बीनू यादव, प्रो...