पटना, मार्च 19 -- राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने प्रदेश और देशवासियों को चैती नवरात्र की शुभकामनाएं दी हैं। राजद नेताओं ने कहा कि मां का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे। सभी के जीवन में सुख, शांति, सकारात्मकता, संयम और समृद्धि आए। शुभकामना देने वालों में सांसद मीसा भारती, प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदानंद सिंह, उदय नारायण चौधरी, अब्दुल बारी सिद्दीकी, कांति सिंह, जयप्रकाश नारायण यादव, भोला यादव, सैयद फैसल अली, बिनु यादव, मनोज कुमार झा, सुरेंद्र प्रसाद यादव, संजय यादव, सुनील कुमार सिंह और एजाज अहमद शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.