पटना, जून 18 -- बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा के मुद्दे पर राज्य में जमकर सियासत हो रही है। दोनों ही नेताओं ने अपनी सुरक्षा वापस कर दी थी जिसके बाद राजद ने सरकार पर खूब हमले किए थे। अब बिहार पुलिस की तरफ से इस पूरे मामले पर एक्स पर स्पष्टीकरण जारी किया गया है। बिहार पुलिस की तरफ से बतायाा गया है कि लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी को विशेष सुरक्षा दल अधिनियम-2010 के तहत ही सुरक्षा प्रदान की गई है। इसमें बुलेट प्रूफ कारें भी शामिल हैं। बिहार पुलिस ने एक्स पर बताया है कि पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी को वर्त्तमान में बिहार विशेष सुरक्षा दल अधिनियम-2010 एवं बिहार सरकार का संकल्प ज्ञापांक-3663, दिनांक-02.05.2017 के प्रावधान के अनुसार सुरक्षा के लिए अंगरक्षक, आ...