पटना, अगस्त 11 -- बिहार की बांकीपुर सीट पर उपचुनाव के नतीजे आने के बाद लालू एवं तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में घमासान मचा हुआ है। इस बीच आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र अब पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के प्रति अपनी वफादारी बताने लगे हैं। उन्होंने कहा कि अगर वह लालू को छोड़कर भाग गए होते, तो आज सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में बिजेंद्र यादव की तरह डिप्टी सीएम होते। उन्होंने कहा कि जब आरजेडी 22 विधायकों तक सिमट गई थी, तब भी उन्होंने लालू यादव का साथ नहीं छोड़ा था। बता दें कि बांकीपुर में आरजेडी की करारी हार को भाई वीरेंद्र ने संगठन की कमजोरी बताया था, जिसके बाद पार्टी के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव से उनकी बहसबाजी हो गई। पटना के मनेर से आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में उन पर सवाल उठान...