पटना, अप्रैल 15 -- Bijendra Prasad Yadav: बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद शुरू हुआ 'बयान युद्ध' अब व्यक्तिगत हमलों तक पहुँच गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बधाई देते हुए तंज कसा कि उन्होंने लालू यादव की 'पाठशाला' से राजनीति सीखी है, तो बिहार के उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र यादव ने मोर्चा संभाल लिया। बिजेंद्र यादव ने तेजस्वी को आईना दिखाते हुए याद दिलाया कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी कभी जनता दल से ही निकले थे।तेजस्वी का वो तंज जिसने बढ़ाया पारा दरअसल, सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण के बाद तेजस्वी यादव ने कहा था कि उन्हें खुशी है कि सम्राट चौधरी ने उस 'पाठशाला' (राजद) की सीख का इस्तेमाल किया, जहाँ उन्होंने राजनीति का क, ख, ग सीखा था। तेजस्वी ने सम्राट को "चयनित मुख्यमंत्री" बताते हुए उन पर तंज कसा था कि उन्...