पटना, अप्रैल 14 -- नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया दी है। मंगलवार को राजद कार्यालय में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर तेजस्वी ने तंज कसा और कहा कि भाजपा के पास अपना कोई वजूद नहीं है। वे लालूजी की ही पाठशाला (आरजेडी) से निकले हुए छात्र हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि भाजपा को अब लालूजी की विचारधारा और उनके बनाए नेताओं के इर्द-गिर्द ही अपनी राजनीति करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि जो लोग परिवारवाद की राजनीति पर बड़ी-बड़ी बातें करते थे, आज उन्हीं लोगों द्वारा बिना संघर्ष, आन्दोलन और सामाजिक कार्यों के विधायक बने मंत्री के पद पर सुशोभित किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- सम्राट चौधरी सीएम बनेंगे, भाजपा के पहले मुख्यमंत्री का ऐलान, नीतीश की जगह लेंगे जो लोग मेरी शिक्षा पर सवाल खड़...