मुजफ्फरपुर, मार्च 15 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के लालूछपरा गांव में पुलिस ने छापेमारी कर बांसवारी में छुपाकर रखी गई 138 लीटर विदेशी शराब बरामद की। अंधेरे का फायदा उठाते हुए तस्कर फरार हो गए। थानेदार आशुतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि यहां बांसवारी में तस्कर शराब की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलते एसआई अमरनाथ मिश्रा दलबल के साथ पहुंचे और शराब बरामद की। फरार चार तस्करों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.