सीवान, जनवरी 28 -- सिसवन, एक संवाददाता। चैनपुर थाने की पुलिस को दिनेश कुमार यादव उर्फ लाली हत्याकांड मामले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य शूटर सहित कुल दो लोगों को विराती मोड़ से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारों में सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर निवासी छोटे लाल यादव का पुत्र प्रदीप यादव व डुमरी निवासी रामप्रताप यादव का पुत्र रोहित यादव है। जांच के दौरान इनके पास से हथियार, गोली, बाइक व मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। दोनों के खिलाफ पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गयी है। एसपी पूरन कुमार झा ने बताया है कि चैनपुर थाना क्षेत्र में हुए लाली हत्याकांड में एफआईआर दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। तकनीकी अनुसंधान के क्रम में पता चला कि मुख्य शूटर अपने सहयोगी के साथ बाइक पर सवार होकर कहीं जा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.