फतेहपुर, मार्च 18 -- फतेहपुर। जिला पूर्ति विभाग द्वारा गैस की कालाबाजारी करने वाले लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में लगाई जाने वाली टीमों को उस समय सफलता मिल गई जब हुसेनगंज थाना क्षेत्र के लालीपुर में टीम द्वारा 24 सिलेंडर एक घर से बरामद किए गए। डीएसओ सुनील पुष्कर ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक भास्कर मिश्रा, बृजेश मिश्रा, मयंक श्रीवास्तव की संयुक्त टीम द्वारा लालीपुर में छापेमारी कर मोनू के आवास से छह घरेलू सिलेंडर आंशिक भरे व 18 सिलेण्डर खाली पाए गए। जिसके बारे में जानकारी करने पर परिजन सही जानकारी नहीं दे सके न ही सिलेंडरों से सम्बंधित दस्तावेज दिखा सके। जिस पर सम्बंधित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ ही सिलेंडरों को शास्त्री इंडेन गैस सर्विस के सुपुर्द कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...