मेरठ, अप्रैल 27 -- मवाना शुगर मिल के संस्थापक लाला श्रीराम जी की 143वीं जयंती मंगलवार को बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर शुगर मिल परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें फैक्ट्री के अधिकारियों, कर्मचारियों, श्रीराम स्कूल के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ लाला श्रीराम जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। उपस्थित अतिथियों ने उनके योगदान को याद करते हुए उनके जीवन और कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने बताया कि लाला श्रीराम जी न केवल एक सफल उद्योगपति थे, बल्कि समाजसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके द्वारा स्थापित मवाना शुगर मिल ने क्षेत्र के विकास और रोजगार सृजन में अहम भूमिका निभाई है। इस अवस...