रांची, मई 13 -- रांची, संवाददाता। लाला लाजपत राय बाल मंदिर के विद्यार्थियों ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। विज्ञान और वाणिज्य संकाय में कुल परीक्षा परिणाम 93 प्रतिशत रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर है। परीक्षा में कुल 105 छात्र शामिल हुए थे। प्राचार्य शैलेंद्र कुमार ने विद्यालय के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय हमेशा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को प्राथमिकता देता है। जिसका सकारात्मक परिणाम इस वर्ष के परीक्षा परिणाम में देखने को मिला है। यह भी पढ़ें- सुरेंद्रनाथ स्कूल का शत प्रतिशत परिणाम विद्यार्थियों से भविष्य में भी इसी लगन और अनुशासन के सा...