देहरादून, जनवरी 28 -- देहरादून। नेताजी संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को महान स्वतंत्रता सेनानी पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने देश की आजादी में उनके अविस्मरणीय योगदान पर चर्चा की। मुख्य वक्ता राज्य आंदोलनकारी प्रदीप कुकरेती ने कहा कि लाला जी ने साइमन कमीशन का प्रखर विरोध किया और राष्ट्र के लिए कई बार जेल गए। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए प्रभात डंडरियाल और संचालन करते हुए महासचिव आरिफ वारसी ने अफसोस जताया कि आज की युवा पीढ़ी महापुरुषों के बलिदान से अनजान होती जा रही है। उन्होंने युवाओं से लाला लाजपत राय के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...