चतरा, जून 23 -- चतरा, संवाददाता। शहर के जीतनी मोड़ स्थित लाला प्रीतम बीएड कॉलेज व लाला प्रसाद इवनिंग डिग्री कॉलेज में रविवार को 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संस्थान के सचिव लाला प्रसाद साहू के सानिध्य में प्रात: कालीन सत्र मे योगाभ्यास कार्यक्रम संपन्न कराया गया। यह भी पढ़ें- मदरहुड विश्वविद्यालय में मनाया गया योग दिवसकार्यक्रम का उद्देश्य इस अवसर पर प्रबंधन समिति के सचिव लाला प्रसाद साहू ने उपस्थित प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं एवं प्रशिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि हर मज़बूत नींव का आधार संतुलन ही होता है। इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर, हम योग को एक ऐसे शाश्वत संदेश के रूप में मना रहे हैं जो याद दिलाता है कि सच्ची मज़बूती और सहनशक्ति की शुरुआत हमारे भीतर से ही होती है। यह स्वस्थ मन, मज़बूत समुदायों और सभी के लिए एक अधिक संतुल...