मुजफ्फर नगर, सितम्बर 1 -- लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भारत विकास परिषद दिव्य के तत्वावधान में भारत को जानो अखिल भारतीय लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। कक्षा 6 से 8 तक के करीब 172 छात्र-छात्राओं ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ विद्या भारती के शैक्षिक प्रमुख महेशचंद शर्मा, प्रधानाचार्य शिव शंकर शर्मा, परिषद अध्यक्ष कमल गोयल और मुकेश जैन ने मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों का स्वागत तिलक लगाकर और अंगवस्त्र भेंटकर किया गया। बच्चों को संबोधित करते हुए शैक्षिक प्रमुख महेशचंद शर्मा ने शरीर के पांच तत्वों और उसके गुणों पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- भारत को जानो प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा उन्होंने शारीरिक व मानसिक विकास के लिए संतुलित आहार, योग, व्यायाम और नियम...