चित्रकूट, मार्च 24 -- चित्रकूट, संवाददाता। रानीपुर टाइगर रिजर्व के रैपुरा रेंज के लालापुर बगरेही वन ब्लाक में पारिस्थितिक विकास समिति (ईडीसी) का गठन किया गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय लालापुर में निर्वाचन प्रक्रिया कराई गई। इसमें विकास समिति के सदस्यों ने अर्चना देवी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना। अन्य सदस्य भी सर्वसम्मति से चुने गए है।रानीपुर टाइगर रिजर्व के एसडीओ राजीव रंजन सिंह व क्षेत्रीय वनाधिकारी रैपुरा अपूर्व श्रीवास्तव की मौजूदगी में निर्वाचन प्रक्रिया हुई। स्थानीय ग्रामीणों ने सबसे से पहले विकास समिति की नई कार्यकारिणी के लिए प्रतिनिधियों का सर्वसम्मति से चयन किया। इसके बाद नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समिति गठित की गई। विकास समिति के सदस्यों ने आपस में चर्चा करने के बाद कार्यकारी समिति के लिए अर्चना देवी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना। इसके अल...