गाजीपुर, अगस्त 17 -- खानपुर। लालसा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के लालसा इंटरनेशनल स्कूल, पॉलीटेक्निक, डी.फार्मा, बी.फार्मा, बीएड और डीएलएड संस्थानों में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। ग्रुप के चेयरमैन अजय कुमार यादव ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद विद्यार्थियों ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। लालसा इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या सुनीता सिंह समेत शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने सहभागिता की। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। चेयरमैन अजय कुमार यादव ने कहा कि शिक्षा, अनुशासन और जिम्मेदारी के माध्यम से विद्यार्थी राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- Ara News: शैक्षणिक संस्थानों ...