सहारनपुर, मई 11 -- सहारनपुर, छुटमलपुर, संवाददाता। कोतवाली देवबंद क्षेत्र के गांव लालवाला में दो पक्षों में भूमि विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष के मामले में गांव लालवाला में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना सांसद चंद्रशेखर को जाने से पुलिस ने रोक दिया। सांसद अपने आवास पर आठ घंटे हाऊस अरेस्ट रहे। इसके साथ ही उनकी कॉलोनी भी छावनी में तब्दील रही। देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव लालवाला में दो बीघा जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। शनिवार को भूमि विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी और तनाव की स्थिति पैदा हो गई। दोनों पक्षों के लोगों में खूनी संघर्ष हो गया और पथराव में कई लोग घायल हुए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया। घा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.