हमीरपुर, दिसम्बर 21 -- राठ, संवाददाता। स्वर्णकार धर्मशाला में रविवार को स्वर्णकार महिला मंडल की कार्यकारिणी का गठन किया गया। मां शारदा बालिका विद्यालय की प्रधानाचार्य लालमणी सोनी को अध्यक्ष चुना गया है। स्वर्णकार महिला मंडल की बैठक स्वर्णकार धर्मशाला के अध्यक्ष सुरेश कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मति से लालमणि सोनी को महिला मंडल का अध्यक्ष चुना गया। महामंत्री नीलम कौशल, कोषाध्यक्ष अनीता कौशल, एडिटर संगीता सोनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रीति सोनी, उपाध्याय द्वितीय साधना सोनी, उपाध्याय तृतीय भारती सोनी, उप मंत्री प्रतिभा सोनी, नगर प्रभारी संध्या सोनी, नगर संगठन मंत्री रेखा सोनी और सदस्य रजनी सोनी, मीना सोनी, उर्मिला सोनी, पूजा सोनी, मातेश्वरी, ज्योति, रेखा सोनी, सीता, वंदना सोनी, नेहा सोनी, वाल स्वरूप सोनी, देवनारायण सोनी, रोह...