लखनऊ, मई 3 -- लालबाग सुपर मार्केट और चिड़िया बाजार में आग लगी लखनऊ, संवाददाता।लालबाग की सुपर मार्केट में शनिवार देर रात दुकानों में अचानक आग लग गई। वहीं, नक्खास चिड़ियाबाजार में भी आग लग गई। दोनों जगह फायर पुलिस ने समय पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। दोनों जगह थोड़ा सामान जल गया। किसी पर की जनहानि नहीं हुई।लालबाग सुपर मार्केट में शनिवार देर रात तीन बजे न्यू मोटर गैराज के बगल में दुकान में आग लग गई। अचानक आग लगने से वहां हड़कंप मच गया। आग की लपटें देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही हजरतगंज फायर स्टेशन से तुरंत ही दमकल कर्मी पहुंचे। फायर पुलिस वालों ने चंद मिनट पर आगू पर काबू पा लिया।नक्खास स्थित चिड़िया बाजार में शनिवार रात आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही छाछड़ा चौकी इंचार्ज राजेंद्र यादव और नक्खास चौकी इंचार्ज ब्रजपाल सिंह मौके पर ...