लालबाग के क्वार्टरों पर अवैध कब्जा, जारी होगा नोटिस
भागलपुर, जून 9 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएमबीयू के लालबाग स्थित शिक्षकों के कुछ क्वार्टर पर अवैध कब्जा है। इसमें ऐसे शिक्षक शामिल हैं, जो काफी समय पहले ही सेवानिवृत हो गए हैं, लेकिन अब तक क्वार्टर में ही अवैध तरीके से जमे हुए हैं। जबकि कई बार विवि की तरफ से उन्हें मौखिक जानकारी दी गई है। यही वजह है कि लालबाग स्थित क्वार्टर को नए शिक्षकों के लिए आवंटित नहीं किया जा रहा है, लेकिन अब विवि प्रशासन मामले को लेकर सख्ती की तैयारी में है।प्रॉक्टर कार्यालय से ऐसे सेवानिवृत शिक्षकों को नोटिस जारी किया जाएगा, ताकि वे बिना कार्रवाई के ही खुद से क्वार्टर खाली कर दें। यह भी पढ़ें- लालबाग के क्वार्टरों पर अवैध कब्जा, जारी होगा नोटिस प्रॉक्टर ने बताया कि क्वार्टर आवंटन समिति की बैठक के लिए निर्देश मिला है, जो शिक्षक सेवानिवृत हो गए हैं और उनकी अवधि पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.