भागलपुर, मार्च 15 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएमबीयू के लालबाग परिसर में पानी की व्यवस्था सहित सफाई आदि की व्यवस्था का बुरा हाल है। इसको लेकर लालबाग विकास परिषद ने कुलपति प्रो. बिमलेंदु शेखर झा को ज्ञापन सौंपकर व्यवस्था का अनुरोध किया है। शुक्रवार को परिषद के सचिव डॉ. रविशंकर कुमार चौधरी ने परिषद अन्य शिक्षकों के साथ कुलपति को आवासीय कार्यालय में पत्र दिया। कुलपति ने मामले में कुलसचिव को आगे की कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। पत्र में कहा गया है कि वे लोग लंबे समय से व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर मांग कर रहे हैं।कहा है कि परिसर में करीब 40-50 शिक्षक, विवि अधिकारी, कर्मचारियों का परिवार रहता है। आवासीय परिसर होने के बाद भी स्थायी कर्मचारी नियमित रूप से नहीं हैं। यही वजह है कि परिसर में पानी चलाने का कोई नियत समय नहीं होता है। इसी व...