देहरादून, फरवरी 12 -- हरिद्वार। ज्वालापुर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक संदिग्ध को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि नहर पटरी से रहीस पुत्र उमर दराज निवासी ग्राम पदार्था, थाना पथरी को एक अवैध चाकू के साथ पकड़ा है। कार्रवाई में कांस्टेबल मनोज डोभाल और कांस्टेबल दिनेश कुमार शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...