लालपुर में 91.16 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार
रुद्रपुर, जुलाई 8 -- किच्छा। पुलिस ने 91.16 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है। आरोपी ने बताया कि वह बरेली के भोजीपुरा से स्मैक खरीद कर लाया था। मंगलवार सांय लालपुर पुलिस चौकी इंचार्ज बसंत प्रसाद पुलिस एवं एसओटीएफ टीम के साथ लालपुर क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस बीच उन्हें गुरुद्वारे वाली गली में संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। शक होने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 91.16 ग्राम स्मैक और एक हजार रुपये बरामद हुए। आरोपी ने अपना नाम मलकीत सिंह पुत्र सोहन सिंह निवासी गुरूद्वारे वाली गली लालपुर किच्छा बताया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्मैक भोजीपुरा बरेली निवासी समीर से खरीद कर लाया है। वह स्मैक 2500 रुपये ग्राम खरीद कर 3500 रुपये ग्राम बेचता है। उसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.