रुद्रपुर, मई 30 -- रुद्रपुर, संवाददाता। आयुष विभाग उत्तराखंड के तत्वावधान में जिले के लालपुर महाराजपुर रोड स्थित क्षेत्र में 'आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र' का शुभारंभ किया गया है। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. आलोक कुमार शुक्ल के निर्देशन में स्थापित इस केंद्र को विशेष रूप से बवासीर, भगंदर, फिशर तथा गुदा मार्ग से संबंधित अन्य जटिल रोगों के उपचार के लिए विकसित किया गया है। केंद्र शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी। केंद्र में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है। यहां गुदा रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक कुमार सरकार, डॉ. अब्दुल कयूम, डॉ. सोनम तथा फार्मेसी अधिकारी संजय कुमार की देखरेख में उपचार किया जाएगा। यह भी पढ़ें- लालपुर में...