रुद्रपुर, सितम्बर 5 -- किच्छा, संवाददाता। लालपुर में ऑटो पार्ट्स बनाने वाली कंपनी में सीएनसी मशीन पर काम कर रहे एक फैक्ट्री कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मूल रूप से ग्राम सपौरा, बीसलपुर जिला पीलीभीत यूपी निवासी राम बहादुर का 22 वर्षीय पुत्र अंकित वर्तमान में लालपुर में मां वैष्णो द्वार के पास रहता था। वह पिछले दो वर्षों से रामेश्वरपुर रोड स्थित एक कंपनी में काम कर रहा था। शुक्रवार शाम वह नाइट शिफ्ट में ड्यूटी करने पहुंचा था। रात करीब नौ बजे चाय के ब्रेक के दौरान साथी कर्मचारियों को अंकित दिखाई नहीं दिया। तलाश करने पर वह सीएनसी मशीन के पास बेसुध पड़ा मिला। इससे कंपनी में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अंकित को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित ...