रांची, मार्च 28 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। श्री महावीर मंडल लालपुर की ओर से मां चैती दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत हुआ। कमेटी की ओर से लालपुर चौक के पास आयोजित शिविर के माध्यम से अध्यक्ष बजरंग वर्मा, मुख्य संरक्षक वसंत दास और अभय सिंह के नेतृत्व में स्वागत किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा के संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, विधायक चंदेश्वर प्रसाद सिंह, मेयर रोशनी खलखो, श्री महावीर मंडल पूर्वी क्षेत्र के अध्यक्ष रमेश सिंह, समाजसेवी सूर्यभान सिंह और राजा घोष को तलवार, प्रतीक चिन्ह भेंट करने के साथ पगड़ी पहना कर स्वागत किया गया। सभी का मोमेंटो और पगड़ी पहनकर स्वागत किया गया। सेवा शिविर के आयोजन में दिनेश सिंह, अजीत दास, बाबू घनश्याम सिंह, मनोज गुप्ता, संजय वर्मा, रणधीर सिंह समेत अन्य की भागीदारी रही।

हिंदी हिन्दु...