रिषिकेष, मार्च 3 -- लालतप्पड़ से अज्ञात ने एक बाइक पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक मुमताज खान निवासी मोहल्ला पाली, हरदोई, यूपी ने तहरीर दी। बताया कि 26 फरवरी को बाइक लालतप्पड़ में एक निजी कंपनी की पार्किंग में खड़ी की थी, लेकिन वापस लौटने के बाद बाइक मौके से गायब मिली। कंपनी के सुरक्षाकर्मियों ने कंपनी के सीसीटीवी कैमरे चेक किए, तो दो अज्ञात शख्स बाइक को ले जाते हुए दिखे। कोतवाल प्रदीप राणा ने बताया कि अज्ञात की पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.