सहारनपुर, दिसम्बर 18 -- लाल द्वारे बाड़ा लाल दास रोड स्थित प्रांगण में लालद्वारे का स्थापना दिवस श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में ध्यानपुर गड़ी से पधारे महामंडलेश्वर संत रामसुन्दर दास ने कहा कि बावा लाल दयाल एक युगदृष्टा संत थे। योगबल और जप-तप से उन्होंने 300 वर्ष की आयु प्राप्त की। उन्होंने सहारनपुर में गंगा माई को प्रकट किया और लगभग 100 वर्षों तक तप किया। संतों की इस तपोभूमि पर आने मात्र से ही जीव का कल्याण हो जाता है। स्थापना दिवस का आयोजन बड़े ही भव्य रूप से किया गया। इस अवसर पर सतगुरु बावा लाल सेवक मंडल के प्रधान अशोक अरोड़ा, सचिव राजेश कपूर तथा लालद्वारा प्रमुख इंद्र मोहन जोशी के साथ धर्मध्वज का आरोहण किया गया। तत्पश्चात मनीष आनंद, प्रदीप सूरी और विनोद शर्मा ने महंत का माल्यार्पण कर स्वागत किया। महंत ने अनेक सेव...