रिषिकेष, मार्च 2 -- दून-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर लालतप्पड़ में एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसके बाद कार में आग लग गई। आसपास के होटल संचालक मौके पर दौड़े और कार के इंजन में लगी आग को बुझाया। हादसे में कार सवार एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से जौलीग्रांट के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम करीब चार बजे यह हादसा हुआ। चश्मदीदों ने बताया कि चालक को झपकी आने के कारण वाहन का संतुलन बिगड़ने से दुर्घटना हुई। कार के बोनट में इंजन में आग लगने पर फौरन नजदीक ही खैरा ढाबा के कर्मचारी करमजीत सिंह ने फायर सिलेंडर से आग को बुझाया। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को भी संभाला। इसके बाद उन्हें आपात सेवा के माध्यम से जौलीग्रांट के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। लालतप्पड़ चौकी प्रभारी व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.