हरिद्वार, फरवरी 1 -- हरिद्वार के लालढांग क्षेत्र में सड़क किनारे जंगल में बैठे गुलदार ने बाइक सवार व्यक्ति पर हमला कर दिया। इससे वो अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े। 45 वर्षीय मंजीत निवासी पीली पड़ाव गंभीर रूप से चोटिल हुए। वे बीते शनिवार शाम गैंडीखाता जा रहे थे। रेंज अधिकारी विनय राठी ने बताया कि गुलदार मौके पर हमला करने के बाद जंगल की ओर भाग गया। मंजीत को तत्काल श्यामपुर के नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हाथ में फ्रैक्चर की पुष्टि की। प्राथमिक उपचार और प्लास्टर-पट्टी के बाद उनको घर भेज दिया गया। वन प्रभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति से बातचीत की। अफसरों ने बताया कि गुलदार के पंजों के निशान नहीं मिले, सड़क पर गिरने से चोट लगी है। फिलहाल मंजीत की स्थिति स्थिर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.