हरिद्वार, अप्रैल 6 -- मौसम के लगातार बदलते तेवरों ने एक बार फिर किसानों की चिंता बढ़ा दी है। गेहूं की कटाई के अहम दौर में हुई बारिश और तेज हवाओं ने खेतों में खड़ी और कटी फसलों को नुकसान पहुंचाया, जिससे किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है। लालढांग क्षेत्र में रविवार रात हुई तेज बारिश से किसान परेशान हैं। इस समय गेहूं की कटाई अपने चरम पर है, लेकिन कई किसानों ने कटी हुई फसल खेतों में ही रखी थी, जो बारिश में भीग गई। अब उन्हें फसल को दोबारा सुखाने के लिए अतिरिक्त मेहनत और समय लगाना पड़ेगा, जिससे उनकी लागत और आर्थिक बोझ दोनों बढ़ेंगे। दुधला दयालवाला, गैंडीखाता, लाहदपुर, पीली पड़ाव और श्यामपुर क्षेत्रों में अभी भी बड़ी मात्रा में गेहूं की फसल खेतों में खड़ी है। रुक-रुक कर हो रही बारिश और तेज हवाओं ने इन इलाकों में जोखिम और बढ़ा...