हरिद्वार, मार्च 22 -- भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के तहत लालढांग मंडल का प्रशिक्षण वर्ग कांगड़ी स्थित बैंक्वेट हॉल में शुरू हो गया। जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि बूथ प्रबंधन ही भाजपा की असली ताकत है, इसलिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहते हुए आपसी तालमेल के साथ काम करना चाहिए। पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप गोयल ने राष्ट्रीय एकता, नई शिक्षा नीति और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों से रूबरू कराया। इस दौरान प्रदेश संयोजक विशाल गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य बृजमोहन पोखरियाल, मंडल अध्यक्ष विक्रम चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष सीमा चौहान, प्रधान कमलेश द्विवेदी, शशि पाल सिंह झंडेवाल, मंडल महामंत्री सुनील पाल, सरिता अमोली मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...