अलीगढ़, मई 5 -- लोधा। रोरावर थाना क्षेत्र में ठगों ने एक महिला को झांसे में लेकर 10 हजार रुपये ठग लिए। ठगों ने डेढ़ लाख रुपये देने का लालच देकर रुमाल में कागज बांधकर थमा दिए और नकदी लेकर फरार हो गए। बताते चलें कि थाना लोधा क्षेत्र के गांव केशोपुर जोफरी निवासी प्रवेश कुमारी पत्नी हरप्रसाद ने केनरा बैंक से 10 हजार रुपये निकाले थे। जब वह रोरावर क्षेत्र के खेरेश्वर चौराहे पर पहुंचीं, तभी वहां खड़े दो-तीन अज्ञात युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि ठगों ने बातचीत के दौरान महिला को लालच दिया कि उनके पास डेढ़ लाख रुपये हैं, जिन्हें वह 10 हजार रुपये के बदले दे देंगे। झांसे में आकर महिला ने अपने 10 हजार रुपये उन्हें दे दिए। इसके बाद आरोपियों ने एक रुमाल में बंधी गड्डी महिला को थमा दी और मौके से चलते बने। कुछ दूर जाने के बाद महिला को शक हुआ तो उन्...