नई दिल्ली, जून 8 -- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की करारी हार के बाद पार्टी के अंदर जो असंतोष, असहमति और विद्रोह पनपा था, वह अब कोलकाता से देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंच चुका है। सोमवार (8 जून) को TMC का यह अंदरूनी संकट तब और गहरा गया जब पार्टी की वरिष्ठ सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने दावा किया कि पार्टी के करीब 20 सांसदों ने केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)का समर्थन करने का फैसला किया है। इसी के साथ पार्टी के संसदीय दल में फूट सार्वजनिक हो गई है और पार्टी पर ममता बनर्जी का निंयत्रण और कमजोर हो गया है। सोमवार को ही जब ममता बनर्जी भाजपा के खिलाफ आगे की लड़ाई के लिए इंडिया गठबंधन के घटक दलों के साथ भतीजे अभिषेक बनर्जी संग बैठक कर रही थीं, तभी उनकी पार्टी के 14 सांसद राज्य भाजपा प्रभारी औ...