गंगापार, दिसम्बर 30 -- लालगोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के पटना उपहार गांव में बंदरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार सुबह खेत में टहलने गए किसान शिव कैलाश यादव पुत्र रामनेवाज यादव और नंगूपाल पर अचानक बंदर ने झपट्टा मारकर घायल कर दिया। ग्रामीणों की मदद से उन्हें इलाज के लिए भेजा गया। ग्रामीणों के अनुसार यह कोई पहली घटना नहीं है। सोमवार को भी गांव के नन्हे लाल यादव द्वारा मंदिर की साफ-सफाई के दौरान बंदरों का शिकार हुए थे। इतना ही नहीं इसी गांव के दर्जनों से अधिक लोगों को बंदरों ने काटकर घायल किया था, साथ ही मिर्जहापुर गांव के भी डेढ़ दर्जन लोग घायल हुए हैं। लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीण दारा यादव ने बताया कि बंदरों का खौफ इस कदर बढ़ चुका है कि लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बच्चों को स्कूल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.