बलिया, जून 3 -- बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। सरकारी गेहूं खरीद के लिए निर्धारित अंतिम तिथि 15 जून के एक पखवाड़ा पहले ही बैरिया तहसील के लालगंज स्थित क्रय केन्द्र पर लक्ष्य से अधिक की खरीद हो चुकी है। अभी तक यहां चार हजार के लक्ष्य के सापेक्ष चार हजार पांच सौ कुंतल गेहूं खरीदा जा चुका है। सरकारी गेहूं क्रय केंद्र रानीगंज-करमानपुर पर भी 28 सौ कुंतल गेहूं की सरकारी खरीद हुई है। मार्केटिंग इंस्पेक्टर परीक्षित आनंद के अनुसार, चार हजार कुंतल गेहूं खरीद का लक्ष्य हॉट गोदाम रानीगंज(करमानपुर) तथा इतना ही गेहूं खरीद का लक्ष्य हाट गोदाम लालगंज (चांदपुर) के लिए निर्धारित था। इसके सापेक्ष हाट गोदाम रानीगंज (करमानपुर) में कुल 52 किसानों से 2800 कुंतल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। जबकि लालगंज (चांदपुर) के क्रय केंद्र पर 80 किसानों से चार हजार पांच सौ कुंतल ...