हाजीपुर, फरवरी 16 -- लालगंज,संवाद सूत्र। लालगंज प्रखंड के शीतल भकुरहर गांव में हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता शिशु मंदिर विद्यालय के प्राचार्य तारकेश्वर दुबे ने किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह दिलीप कुमार, हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम के जिला संयोजक राजेश शर्मा, लालगंज प्रखंड के संयोजक रूपेश कुमार,अधिवक्ता ललित मिलन,अतुल कुमार भोला, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार, मुखिया अलका देवी, नीरज सिंह, शिव चर्चा परिवार की धर्मशिला देवी, जयनंद शाह, पुजारी सुनील तिवारी, सरवन बाबा,चुन्नू राम, राजेश श्रीवास्तव सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...