हाजीपुर, अप्रैल 26 -- लालगंज। संवाद सूत्र लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंता जहानाबाद घाट पर शनिवार को एक दुखद हादसा हो गया। स्नान करने के दौरान अब्दुल हसनपुर गांव निवासी विन्देश्वर ठाकुर के बेटा मनोज ठाकुर उम्र 40 वर्ष नदी में डूब गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,मनोज ठाकुर रोजाना साइकिल से घाट पर कबाड़ चुनने आया करते थे। जिससे स्थानीय लोग उन्हें पहचानते थे। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने मुखिया गणेश राय को सूचित किया। मौके पर पहुंचे मुखिया ने बताया कि यह घटना लगभग शाम 4 बजे की है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है,लेकिन देर शाम तक कोई परिजन मौके पर नहीं पहुंच सका। यह भी पढ़ें- रामगंगा नदी में बालक डूबा, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला शव वहीं सूचना मिलते ही लालगंज थानाध्यक्ष मनमोहन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे ...