हाजीपुर, जनवरी 31 -- लालगंज,संवाद सूत्र। बीआरए बिहार विश्व विद्यालय की ओर से आयोजित चार वर्षीय स्नातक सत्र 2025-29 के प्रथम सेमेस्टर की सैद्धांतिक परीक्षा लालगंज महाविद्यालय में दोनों पाली में शांति पूर्ण कदाचार मुक्त चल रही हैं। लालगंज महाविद्यालय में एलएन कॉलेज भगवानपुर और वैद्यनाथ शुक्ला महाविद्यालय जगनपुरा दो कॉलेज का परीक्षा केंद्र है। जहां करीब दो हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रही है। शुक्रवार को परीक्षा केंद्र पर काफी भीड़ थी। प्रथम पाली में विषय स्वच्छ भारत की परीक्षा हुई जिसमें मात्र 27 विद्यार्थियों ने भाग लिया। वही द्वितीय पाली में आयोजित आर्ट्स ऑफ लिविंग हैप्पी, स्पोर्ट्स एंड लाइफ, इथिक्स एंड कल्चर की परीक्षा में 1740 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा प्रथम पाली में 9 बजे से 12 बजे तक और द्वितीय पाल...