हाजीपुर, मई 4 -- लालगंज । सं.सू. सोमवार की शाम लालगंज-हाजीपुर मुख्यमार्ग पर घटारो पेट्रोल पंप के पास स्कॉर्पियो की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार दूसरा साथी गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से पास के निजी अस्प्ताल में भर्ती कराया गया। वहीं मृत युवक की पहचान थाना क्षेत्र के भटौली भगवान पंचायत के पातेपुर गांव निवासी छोटेलाल सहनी के 18 वर्षीय बेटे रमेश सहनी के रूप में हुई। घायल युवक लालगंज थाना क्षेत्र के अशोक सहनी का बेटा बिट्टू कुमार बताया गया है। सूचना पर करताहां थाना की पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया। यह भी पढ़ें- हाईवा से कुचलकर युवक व किशोर की मौत, परिजनों में कोहराम घटना के बाद की स्थिति घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने लालगंज-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.