हाजीपुर, जनवरी 4 -- लालगंज,संवाद सूत्र। लालगंज प्रखंड में विभिन्न संगठनों द्वारा देश की प्रथम शिक्षिका व नारी शिक्षा की अलख जगाने वाली सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई गई। एतवारपुर सिसोला पंचायत के वार्ड-14 में सावित्री बाई फुले की जयंती भीम आर्मी के प्रदेश सचिव शिवशंकर देशमुख और विजय पासवान के नेतृत्व में मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि सावित्री बाई फुले नारी शक्ति के लिए हमेशा संघर्ष करती रही। सावित्री बाई फुले दलित पिछड़ों के अधिकार, विधवा पुनर्विवाह और बालिका शिक्षा के लिए जीवन भर संघर्षशील रही। समाज के विरोध, ताना,अत्याचार के बावजूद अपने लक्ष्य से कभी भ्रमित नहीं हुई और सामाजिक चेतना जगाते रहने का काम किया। कार्यक्रम में विजय कुशवाहा,अजीत कुमार राम, आकाश शर्मा, अमरेश कुमार, सुमन पासवान, छोटू कुमार, मो.राशिद, सरदार मंतोष,...