हाजीपुर, अप्रैल 25 -- लालगंज,संवाद सूत्र। सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ़ इंडिया (कम्युनिस्ट) का 78 वीं स्थापना दिवस पार्टी कार्यालय एतवारपुर पकड़ी लालगंज में मनाया गया। इस मौके पर अंचल सचिव सह वैशाली जिला कमेटी के सदस्य डॉ राजेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के संस्थापक महासचिव कामरेड शिवदास घोष के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए डॉ शर्मा ने कहा कि इस वर्ग विभाजित समाज में मजदूर, किसान एवं मध्यम वर्ग हासीय पर चला गया है। दूसरी तरफ देश के 10% पूंजीपतियों के पास देश के कुल संपत्ति का 65% हिस्सा है। यह भी पढ़ें- कॉमरेड शिवदास घोष को दी श्रद्धांजलि जबकि 50% गरीब मध्यम वर्ग के लोगों के पास 3%प्रतिशत से 6% के बीच संपत्ति है। देश में महंगाई, ...