हाजीपुर, अप्रैल 15 -- लालगंज। संवाद सूत्र लालगंज नगर परिषद क्षेत्र के अगरपुर में धार्मिक आयोजन के तहत सूर्य नारायण मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर सूर्य भगवान, शंकरजी, काल भैरव, रामदरबार, भारत माता और राधा-कृष्ण की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की जानी है। पूरे क्षेत्र में इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत 13 अप्रैल सोमवार को कलश यात्रा के साथ हुई। इसके बाद 14 अप्रैल मंगलवार को महायज्ञ में अरणी मंथन द्वारा अग्नि प्रकट करने के साथ ही हवन प्रारंभ हो गया। जलाभिषेक और समेत अन्नाधिवास आदि कार्यक्रम आयोजित किया गया। 15 अप्रैल को प्राण-प्रतिष्ठा एवं महाभंडारा का आयोजन किया जाएगा,जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है। महायज्ञ आचार्य जितेंद्र तिवारी, यज...